Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इटली भूकम्प में मृतकों की संख्या 7 हुई

earhtquake in italy number of dead the 7

21 मई 2012
 
रोम। उत्तरी इटली में आए भूकम्प में सोमवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। रविवार को यहां भूकम्प आया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकम्प में मरने वाली सातवीं व्यक्ति एक 86 वर्षीया महिला है, जिसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई।

केंद्रीय एमिलिया रोमाग्ना क्षेत्र में फेरारा के नजदीक तीन फैक्टरियों के ढहने से चार कामगारों सहित एक विदेशी युवक की मौत हो गई।

भूकम्प के दौरान एक 100 वर्षीया महिला की उसके बिस्तर में ही मौत हो गई। एक अन्य 37 वर्षीया महिला दिल के दौरे से मर गई।

कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं और 3,000 से ज्यादा विस्थापित हो गए हैं।

इटली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वोल्केनोलॉजी (आईएनजीवी) के मुताबिक भूकम्प का केंद्र फेरारा और मोडेना शहरों के बीच जमीन में 6.3 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकम्प का झटका टस्केनी, पाइडमोंट व लॉम्बार्डी इलाके में महसूस किया गया। भूकम्प के समय प्रधानमंत्री मारियो मोंटी नाटो सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका में थे।

 

More from: Videsh
30816

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020