Astrology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मछली खाइए, मधुमेह दूर भगाइए!

eat fish to stay awayfrom diabetes

16 नवंबर 2011

लंदन| अगर मधुमेह से बचना है तो मछली को अपने आहार में शामिल कीजिए। यह बात स्पेन के वासियों की आहार आदतों को आधार बनाकर किए गए अध्ययन में सामने आई।

वैलेंसिया विश्वविद्यालय के मर्सीडीज सोटोस प्रिएटो ने इस विषय पर अध्ययन किया जिसमें 55 से 80 वर्ष की उम्र के ऐसे 945 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया जिनमें हृदय से जुड़े रोगों की आशंका ज्यादा थी। शोध में पाया गया कि मछली के सेवन से मधुमेह का खतरा कम हो गया।

'न्युट्रिशियन हॉस्पीटैलेरिया' जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक लाल मांस ज्यादा खाने से दिल की बीमारियों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कैंसर अथवा हृदय की बीमारी के कारण प्रत्याशित जीवन में भी कुछ कमी आती है।

विश्वविद्यालय के एक बयान के मुताबिक लाल मांस के विपरीत भूमध्य सागर के पास रहने वाले लोग भोजन में मुख्यतया मछली का इस्तेमाल करते हैं जो ह्दय के लिए फायदेमंद है।

शोधकर्ताओं ने मछली के सेवन और मधुमेह के बीच सम्बंध बनाने के लिए विविध अनुमान व्यक्त किए हैं।

शोधकार्ताओं ने निष्कर्ष में पाया कि मछली खाने से मांसपेशियों की कोशिकाओं में 'ओमेगा-3' बढ़ने से इंसूलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है जिसके कारण मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।

More from: Astrology
26645

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020