Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिस्र में 3 चरणों में होंगे संसदीय चुनाव

egypt-election-in-3-phase-07201121

21 जुलाई 2011

काहिरा। मिस्र में सत्ताधारी सर्वोच्च सैन्य परिषद ने कहा है कि अक्टूबर में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सर्वोच्च सैन्य परिषद के एक सदस्य और सहायक रक्षा मंत्री मम्दूह शाहिन ने बताया कि चुनावों की तैयारी सितम्बर महीने से ही शुरू कर दी जाएगी और चुनाव 30 दिनों में कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 504 सीटों वाले निचले सदन 'पीपुल्स एसेम्बली' और ऊपरी सदन 'शूरा परिषद' की 390 सीटों के लिए मतदान एक ही समय कराए जाएंगे।

मतदान तीन चरणों में कराया जाएगा और प्रत्येक दौर के मतदान के बीच 15 दिनों का अंतर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि संसद की आधी सीटें किसानों और कामगारों के प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित रखी जाएंगी।

More from: Videsh
22937

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020