Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंग्लिश प्रीमियर लीग : चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया

england premier league chelsea beat manchester city

13 दिसम्बर 2011
 
लंदन। चेल्सी ने सोमवार को खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हरा दिया। इस सत्र में सिटी की 17 मैचों के बाद यह पहली हार है। वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक चेल्सी के लिए विजयी गोल स्टार स्ट्राइकर फ्रैंक लैम्पार्ड ने पेनाल्टी किक के माध्यम से किया। यह गोल 82वें मिनट में हुआ।

सिटी ने मैच का पहला गोल किया था। उसके लिए यह गोल मारियो बालोटेली ने मैच शुरू होने के 105 सेकेंड बाद ही कर दिया था लेकिन 34वें मिनट में राउल मेरेलेस ने चेल्सी को बराबरी पर ला दिया।

सिटी टीम को मई के बाद पहली बार लीग में हार मिली है। उसे एवर्टन ने सात मई को 2-1 से पराजित किया था। 1968 के बाद पहली बार लीग खिताब जीतने के लिए प्रयासरत सिटी टीम इस हार के बावजूद तालिका में शीर्ष पर कायम है।

More from: Khel
27441

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020