Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरो-2012 : क्रोएशिया ने आयरलैंड को हराया

euro 2012 croatia defeated to ireland


11 जून 2012

पोलैंड। यूरोपीयन फुटबाल चैम्पियनशिप (यूरो-2012) के ग्रुप-'सी' के मुकाबले में क्रोएशिया ने मारियो मैंडजुकिक के दो गोल की बदौलत आयरलैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया ने आयरलैंड को 3-1 से पराजित किया। मैच शुरू हुए अभी तीन ही मिनट हुए थे कि मैंडजुकिक ने हेडर के सहारे गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी।

मैंडजुकिक की ओर से किया गया गोल मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक का सबसे तेज गोल है।

इसके बाद आयरलैंड की ओर से डिफेंडर सीन सेंट लेजर ने 19वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।

क्रोएशिया की ओर से स्ट्राइकर निकिका जेलाविक ने मैच के 43वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

निकिका के गोल करने के कुछ ही मिनट बाद मैंडजुकिक ने 48वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 3-1 से आगे कर दिया। मैंडजुकिक का यह गोल हेडर के सहारे किया गया।

दिन के पहले मुकाबले में मौजूदा यूरो और विश्व चैम्पियन स्पेन और पूर्व विश्व कप चैम्पियन इटली का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। उल्लेखनीय है कि क्रोएशिया का अगला मुकाबला इटली से गुरुवार को होगा।


 

More from: Khel
31172

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020