Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरो कप-2012 : इंग्लैंड ने यूक्रेन को हराया

euro cup england beat the ukraine

20 जून 2012

यूक्रेन। यूरो कप-2012 के ग्रुप 'डी' के अपने अंतिम ग्रुप स्तर के मुकाबले में इंग्लैड की टीम, सह मेजबान यूक्रेन की टीम को 1-0 से हरा कर क्वोर्टर फाइनल में पहुंच गई। इंग्लैंड की यह जीत वायने रूनी के हेडर के कारण सम्भव हो सकी, जो दो मैंचों के लिए निलम्बित रहने के बाद इस मैच में शामिल हुए।

अब इटली की टीम इंग्लैंड की टीम से क्वोर्टर फाइनल में मुकाबले का इंतजार कर रही है, क्योंकि फ्रांस पर स्वीडन की 2-0 से जीत के बाद इंग्लैंड अपने ग्रुप में फ्रांस से ऊपर यानी पहले स्थान पर पहुंच गया है।

1996 से ही किसी यूरोपीय चैम्पियनशिप में अपने ग्रुप में अजेय रिकॉर्ड रखने के बावजूद इंग्लैंड की टीम अधिकांश मैच में बैक फुट पर बनी रही। फ्रांस के साथ वह किसी तरह 1-1 का ड्रॉ करा पाई और स्वीडन पर 3-2 की जीत हासिल कर पाई।

लेकिन दो मैचों के प्रतिबंध के बाद रूनी की टीम में वापसी इंग्लैंड के लिए लाभदायक साबित हुई। ब्रेक के ठीक बाद शुरू हुए मैच में जब स्टीवन जेरार्ड ने क्रॉस मारा तो यूक्रेन के गोलकीपर एंद्रीय प्यातोव चकमा खा गए और मौका पाकर रूनी ने बिल्कुल करीब से अपना 30वां गोल कर दिया।

 

More from: Khel
31347

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020