Astrology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रेशेदार भोजन घटाता है आंत के कैंसर का खतरा

fibrous food prevents intestine cancer

12 नवंबर 2011

लंदन| यदि आप अपने आहार में रेशेदार भोजन की पर्याप्त मात्रा लें तो आंत कैंसर के खतरे को 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

वैसे उच्च रेशे युक्त भोजन को पहले से ही आंत के लिए अच्छा माना जाता है और यह आंत में होने वाले कैंसर से भी रक्षा करता है। लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के एक अध्ययन में रेशे युक्त भोजन के फायदे बताए गए हैं।

पहले के करीब 20 लाख प्रतिभागियों की भागीदारी वाले 25 अध्ययनों के विश्लेषण में पता चला है कि रेशे युक्त भोजन की प्रति 10 ग्राम मात्रा लेने से आंत कैंसर का खतरा 10 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

विशेषज्ञों का कहना ह कि वयस्कों को एक दिन में 18 से 24 ग्राम रेशे युक्त भोजन लेना चाहिए लेकिन ब्रिटेन में औसतन केवल 15 ग्राम रेशे युक्त आहार लिया जाता है।

इम्पीरियल कॉलेज लंदन व डेनिश कैंसर सोसायटी के अध्ययन के मुताबिक रेशे युक्त भोजन खासतौर पर साबुत अनाज लेने से आंत के कैंसर का जोखिम कम होता है।

आंत कैंसर से ब्रिटेन में हर साल करीब 16,000 लोग मारे जाते हैं। यह संख्या स्तन व प्रोस्टेट कैंसर से मारे जाने वाले लोगों से काफी ज्यादा है।

More from: Astrology
26541

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020