Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आंध्र में कृषि-रसायन संयंत्र में आग, 10 घायल

fire in ap chemical plant 10 injured

30 जून  2012

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार सुबह एक कृषि-रसायन संयंत्र में आग लगने की घटना में वहां के 10 कर्मचारी घायल हो गए। कुछ कर्मचारियों के संयंत्र में फंसे होने की आशंका है।

नागार्जुन एग्रीकेम लिमिटेड संयंत्र के पांचवें ब्लॉक में एक विस्फोट के बाद यह आग लग गई। संयंत्र में कृषि रसायनों का उत्पादन होता है। यहां से 700 किलोमीटर दूर उत्तरी तटीय आंध्र के श्रीकाकुलम जिले के चिल्कापालेम में यह संयंत्र स्थित है।

घायलों को श्रीकाकुलम के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (आरआईएमएस) में दाखिल कराया गया।

घटना के समय संयंत्र में करीब 200 कर्मचारी काम कर रहे थे। रसायन संयंत्र में विस्फोट के बाद कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई।

पूरे इलाके में काला घना धुआं फैल गया है। समीप के गांवों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी धुआं है। दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई हैं।

जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

 

More from: Khabar
31561

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020