Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अल-अहमार के बयान के बाद सना में गोलीबारी व विस्फोट

firing-and-blasts-sounds-eckoing-in-capital-of-yemen

28 मई 2011    

सना। यमन की राजधानी सना में शुक्रवार को गोलीबारी के बाद पांच शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। ये विस्फोट उस इलाके में हुए जहां संघर्ष विराम घोषित था।

गोलीबारी और विस्फोट प्रमुख विपक्षी नेता सादिक अल-अहमार के उस बयान के बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा कि कबायलियों की मध्यस्थता से शुरू किया गया संघर्ष विराम पूर्ण हुआ।

इससे पहले अहमार ने सेना और विद्रोहियों के बीच लगातार पांच दिन तक चली गोलीबारी में विद्रोहियों का नेतृत्व किया था। विस्फोट से हताहत लोगों की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। वहीं इस घटना से सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष बढ़ने के आसार हैं।

विस्फोटों के बाद राजधानी सना में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। पांच दिनों तक चली गोलीबारी में कम से कम 127 लोग मारे गए थे।

More from: Videsh
21080

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020