Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंडोनेशिया भूकम्प में 5 की मौत

indonesia earthquake, five killed in indonesia earthquake

12 अप्रैल 2012

जकार्ता |  इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में बुधवार के शक्तिशाली भूकम्प में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। भूकम्प के दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.6 व 8.2 मापी गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आचेह प्रांत की आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसी के एक अधिकारी वहयुदी ने बताया, "पांच लोग मारे गए हैं। बांदा आचेह में एक व आचेह बेसार में तीन और लोहकेस्मावे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।"

इंडोनेशिया में बुधवार को आए इस भूकम्प के बाद भारत सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 28 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। इन झटकों ने 2004 के उस विनाशकारी भूकम्प व सुनामी का यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें 200,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

वहयुदी ने बताया कि भूकम्प से बांदा आचेह की प्रांतीय राजधानी में एक जेल की दीवार को नुकसान पहुंचा है लेकिन वहां से कैदियों के भागने की कोई सूचना नहीं है। पश्चिमी आचेह में एक पुल ढह गया और आचेह के सिमेउलेउ द्वीप पर चार लोग घायल हुए हैं।

त्वरित कार्रवाई इकाई उत्तरी सुमात्रा, आचेह व पश्चिमी सुमात्रा में भूकम्प से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

टीवी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर मदद के लिए पांच युद्धपोतों को तैयार रखा गया है।

More from: samanya
30487

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020