30 नवंबर 2012
मुम्बई। रजत कपूर का मानना है कि एक सफल निर्देशक बनने के लिए मजबूत विश्वास और अपनी सोच से प्रभावित करने की क्षमता होनी जरूरी है। रजत ने कहा, "फिल्म बनाना काफी कठिन है। यह आसान काम नहीं है। आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए और सैकड़ों अन्य लोगों को आपके ऊपर भरोसा करने के लिए तैयार करना आना चाहिए। पहले आपको एक निर्माता चाहिए। फिर कैमरामैन चाहिए। प्रोडक्शन डिजायनर चाहिए, सफल कलाकार चाहिए। आपको हर किसी को प्रभावित कर अपनी दुनिया में लाना होगा।"
उन्होंने मिथ्या, मिक्स्ड डबल, फत्सो जैसी छोटी बजट की फिल्में बनाई हैं।
वह शरत कटारिया की फिल्म '10 एमएल लव' में दिखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में उन्होंने वैसा ही किया, जैसा उनके निर्देशक ने किया।
कटारिया ने रघु रोमियो के निर्माण में रजत के सहायक निर्देशक के रूप में निर्देशन की शुरुआत की थी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।