Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हरि‍याणा ने फि‍र छोड़ा पानी, दि‍ल्‍ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा

flood in yamuna
20 सि‍तम्‍बर, 2010
 
नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनि कुंड बैराज से सात लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने के बाद दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.83 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान से 0.65 मीटर ऊपर है। हथिनि कुंड से 7.44 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो बुधवार को दिल्ली पहुंच सकता है।

इधर, रविवार से हो रही बारिश की वजह से जलस्तर में और इजाफा हुआ है। दिल्ली में रविवार सुबह से सोमवार सुबह आठ बजे तक 59.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर ने 30 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मैंने 1979 के बाद यमुना में भी इतना पानी नहीं देखा।"

वैसे यमुना के किनारे वाले इलाकों से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि फिलहाल नौकाओं और बूस्टर पम्प की कोई जरूरत नहीं है।

 

More from: samanya
14381

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020