Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गोवा का राजकीय खेल होगा फुटबाल

goa football, football to be the state game of goa

26 मार्च 2012
 
पणजी |  फुटबाल को जल्द ही गोवा का राजकीय खेल घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सत्ता में आने के बाद अपना पहला बजट पेश करते हुए पारिकर ने फुटबाल को राजकीय खेल बनाने का प्रस्ताव रखा।

पारिकर ने कहा, "मैं फुटबाल को गोवा प्रदेश का राजकीय खेल बनाने का प्रस्ताव रखता हूं। इसके बाद इस प्रदेश में फुटबाल को विशेष वरीयता दी जाएगी।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि मशहूर काड्रियोलॉजिस्ट और फुटबाल प्रशंसक रुफिनो मोंटेरिया की देखरेख में प्रदेश फुटबाल विकास कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसे पांच करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। जरूरत पड़ी तो सहायता राशि में वृद्धि भी की जाएगी।

गोवा में ऐसे कई फुटबाल क्लब हैं, जिनकी गिनती देश के श्रेष्ठ क्लबों में होती है। इन क्लबों में डेम्पो, सलगावकर और चर्चिल ब्रदर्स शामिल हैं, जो राष्ट्रीय फुटबाल लीग में हमेशा शीर्ष पर रहते हैं।

More from: Khel
30055

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020