Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रणब की विदाई के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

for pranab farewell congress work comiittee meeting

 
25 जून 2012

नई दिल्ली।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को विदाई देने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को यहां शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। इस बैठक के साथ ही कांग्रेस के साथ मुखर्जी की लगभग पांच दशक की सम्बद्धता का औपचारिक तौर पर पटाक्षेप हो जाएगा।

इस बैठक में चार सदस्यों के अलावा कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। इनमें गुलाम नबी आजाद और दिग्विजय सिंह शामिल हैं।

बैठक के बाद मुखर्जी कांग्रेस कार्यसमिति को छोड़ देंगे। वित्त मंत्री पद से इस्तीफा देने से पूर्व मुखर्जी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ उपायों की घोषणा कर सकते हैं।

 

More from: samanya
31433

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020