Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कराची में आत्मघाती हमले में 4 मरे

four dead in suicide attack in karachi

5 अप्रैल 2012
 
इस्लामाबाद |  पाकिस्तान के कराची शहर में गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हुए। टीवी चैनल 'जिओ न्यूज' के अनुसार यह हमला एक पुलिस अधिकारी पर किया गया था। यद्यपि इस हमले में बच गया।

इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मलीर हाल्ट इलाके में हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राव अनवर ने कहा, "यह हमला मेरे उपर किया गया था। मैं अपने दस्ते के साथ मलीर हाल्ट जिले से गुजर रहा था तभी विस्फोट हुआ। मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरे आदमियों को चोटें आई हैं।"

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में हमलावर मारा गया।

इस घटना से पहले कराची के पीर इलाही बक्स कॉलोनी में छह से आठ अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी।

More from: Videsh
30326

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020