Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कराची में 14 की गोली मारकर हत्या

fourteen shot dead in karachi

31 मार्च 2012

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के कराची शहर में पश्तून समूह अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक नेता सहित कम से कम 14 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार को इस घटना के सम्बंध में कम से कम 75 संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई।

'जियो न्यूज' के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार को बनारस ब्रिज इलाके में हुई थी। मोटरसाइकिल व कार से आए अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों में से चार की शुक्रवार रात मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एएनपी ने कहा है कि एक स्थानीय नेता हिदायतुल्लाह मेहसूद की मांगोफिर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अप मौर में सशस्त्र हमलावरों ने एक बस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में बस चालक की मौत हो गई। डिफेंस फेज 2 इलाके में भी बंदूकधारियों ने एक पेट्रोल पम्प पर एक कार पर गोलीबारी की।

अर्धसैनिक बलों के जवानों व पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी कर 75 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हमलों में मारे गए लोगों में एक पुलिस कांस्टेबल भी है।

शहर के मुख्य बाजार शनिवार को बंद रहे और सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन के वाहन नहीं दिखे। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने आज शोक दिवस मनाने की घोषणा की थी।

नाराज भीड़ ने शहर के विभिन्न हिस्सों में टायर जलाए व यातायात में व्यवधान पहुंचाया। पेट्रोल पम्प व शैक्षिक संस्थान भी बंद रहे।

More from: Videsh
30206

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020