Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फ्रांस का माली में सैन्य दखल से इंकार

mali coup, france rules out army interference in mali

3 अप्रैल 2012

पेरिस |  फ्रांसीसी विदेश मंत्री एलेन जुपे ने माली में तख्तापलट के बाद वहां सैन्य दखल की सम्भावनाओं से इंकार किया है। उन्होंने फ्रांसीसी नागरिकों से माली छोड़ देने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक माली के राष्ट्रपति अमादौउ तौमानी तौरे को 22 मार्च को सैन्य तख्तापलट में उनके पद से बेदखल कर दिया गया था। विद्रोही सैनिकों का आरोप था कि माली की सरकार आतंकवादियों से निपटने में विफल रही है। तख्तापलट के एक महीने बाद 29 अप्रैल को यहां राष्ट्रपति चुनाव होंगे।

फ्रांस के बीएफएमटीवी के मुताबिक जुपे ने कहा, "फ्रांस माली में सैन्य दखल नहीं करेगा। फ्रांसीसी सैनिकों को माली भेजने का कोई सवाल ही नहीं है।"

उन्होंने कहा कि फ्रांस सरकार अफ्रीकी देश माली में स्थिरता लाने के लिए उसे रसद व प्रशिक्षण सम्बंधी मदद देने के लिए तैयार है।

जुपे ने कहा, "स्थिति खतरनाक है। इसलिए हमने अपने नागरिकों से माली छोड़ देने के लिए कहा है।"

More from: Videsh
30273

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020