Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पूर्व अकाउंटेंट के साथ कानूनी लड़ाई खत्म करेगी रिहाना

rihanna-hollywood-19042014
19 अप्रैल 2014
लॉस एंजेलिस|
गायिका रिहाना कथित तौर पर अपने पूर्व एकाउंटेंट के साथ कानूनी लड़ाई रोकने को राजी हो गईं। 'अंब्रैला' गायिका रिहाना ने न्यूयॉर्क की कंपनी 'बर्डन एलएलपी' पर 2012 में मुकदमा किया था। रिहाना का आरोप था कि उन लोगों ने उनकी संपत्ति को सही से व्यवस्थित नहीं किया और उनके करों को निपटाने में असफल रहे। उन्होंने उनसे औसत से ज्यादा कमीशन शुल्क लिया।

अकांउटेंट ने पटलवार में कहा था कि वह अपनी वित्त्तीय समस्याओं का दोष उन पर थोप रही हैं।

लेकिन बताया जाता है कि दोनों पक्ष मामला निपटाने पर सहमत हो गए। यहां 17 अप्रैल को अदालत की सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों ने न्यायधीश से मुकदमा रद्द करने के लिए कहा।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ममाला खत्म करने के पीछे क्या शर्ते रहीं, इसका खुलासा नहीं किया गया।
More from: samanya
36705

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020