Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गद्दाफी लाओ,जिंदा या मुर्दा :7.5करोड़ का ईनाम पाओ

libia rebals declare rs 7.5 cr for getting gaddafi dead or alive

25 अगस्त 2011

त्रिपोली। लिबिया के निरंकुश तानाशाह शासन मुअम्मर गद्दाफी के सिर पर विद्रोहियों ने 7.5 करोड़ का इनाम रखा है। विद्रोहियों ने घोषणा कर दी है कि जो कोई भी गद्दाफी को जिंदा या मुर्दा पकड़कर आयेगा उसे 7.5 करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कई महीनों के लंबे संघर्ष के बाद लीबिया पर विद्रोहियों ने कब्‍जा कर लिया है। इसके बाद से ही गद्दाफी गायब है। आशंका जताया जा रहा है कि गद्दाफी या तो देश  में ही कहीं छिपा है या फिर वो देश छोड़कर भाग गया है। लेकिन विद्रोहियों का गुस्सा इससे कम नहीं हुआ है। वे हर हाल में गद्दाफी को पकड़ना चाहते हैं,चाहे जिंदा या मुर्दा। ऐसे में विद्रोहियों ने घोषणा की है कि अगर कोई गद्दाफी को जिंदा या मुर्दा पकड़कर ले आता है तो उसे 7.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

लीबिया में इस समय हालात काबू से बाहर हो गए हैं। विद्रोही ने गद्दाफी की खोज में पूरे देश को छान मार रहे हैं। इस बीच देश में कई जगह गद्दाफी समर्थक और विरोधियों के बीच हिंसक घटनाएं भी हुई हैं। देश की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। गद्दाफी विरोधी सड़कों पर उतर आये हैं और गद्दाफी के समर्थक पत्रकारों और अधिकारियों को बंदी भी बना लिया है।

More from: Videsh
24127

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020