Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गद्दाफी का छोटा बेटा मारा गया!

gaddafi son shot dead in tripoli lebia

30 अगस्त 2011

त्रिपोली। लिबिया का तानाशाह शासक मुअम्मार गद्दाफी को एक और झटका लगा है। खबर है कि गद्दाफी का सबसे छोटा बेटा खामिस त्रिपोली के निकट विद्रोहियों के साथ संघर्ष के दौरान मारा गया। फिलहाल खामिस की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विद्रोहियों के बीच इसे गद्दाफी के कुनबे की एक और हार के तौर पर देखा जा रहा है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खामिस का जन्म वर्ष 1983 में हुआ था और वह गद्दाफी की सेना के 32वीं ब्रिगेड का कमांडर था। अभी उनकी मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है।

उधर अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि गद्दाफी की पत्नी साफिया, पुत्री आइसा और बेटों हानिनबल और मोहम्मद अपने बच्चों के साथ सुबह लगभग 8.30 बजे अल्जीरिया-लीबिया बार्डर के रास्ते अल्जीरिया पहुंच गए हैं।

More from: Videsh
24311

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020