Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गूगल ने माफी मांगी, कहा अरुणाचल मामले में भूल

नई दिल्ली, 8 अगस्त।

सर्च इंजन गूगल ने माना है कि उससे अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्से को चीन में दिखाने की भूल हो गई है। साथ ही उसने यह भी भरोसा दिया है कि इस गलती को जल्द ही सुधार लिया जाएगा।

गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि इस हफ्ते के शुरू में गूगल अर्थ के रूटीन अपडेट के दौरान हमने अरुणाचल प्रदेश के इलाकों के लिए नए डेटा छापे थे। इसकी ठीक प्रोसेसिंग न हो पाने की वजह से यह गड़बड़ी हुई है। जल्द ही इसे सुधार लिया जाएगा।

भारतीय मीडिया में इस तरह की खबरें थीं कि चीन ने गूगल को हैक कर यह हरकत की है। चीन अरुणाचल के एक हिस्से पर कब्जे का दावा करता है। गूगल अर्थ गूगल की ऐसी सर्विस है जिसके तहत दुनिया भर की सैटलाइट फोटो, मैप और थ्री डी इमारतें दिखाई देते हैं।

यह पहली बार नहीं है कि भारत में गूगल आलोचना का शिकार हुई है। भारतीय सुरक्षा एजंसियां कहती रही हैं कि गूगल अर्थ भारतीय सेनाओं की तैनाती की संवेदनशील फोटो सार्वजनिक करता रहा है।

More from: samanya
728

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020