Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लोकपाल पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाए सरकार : शरद

Government Ombudsman to discuss the special session:sharad


11 दिसम्बर 2011
 
नई दिल्ली, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक शरद यादव ने रविवार को कहा कि लोकपाल विधेयक पर चर्चा के लिए सरकार या तो मौजूदा संसद सत्र की अवधि बढ़ाए या फिर संसद का विशेष सत्र बुलाए। जंतर-मंतर पर एकदिवसीय सांकेतिक उपवास पर बैठे अन्ना हजारे के बुलावे पर लोकपाल पर चर्चा करने पहुंचे शरद ने कहा, "लोकपाल पर चर्चा के लिए या तो वर्तमान सत्र की अवधि बढ़ाई जाए या फिर विशेष सत्र बुलाया जाए।"

उन्होंने कहा कि संसद से पारित प्रस्ताव में एक अल्पविराम या पूर्णविराम तक बदलने की किसी को इजाजत नहीं है।

यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्वतंत्र बनाए जाने की तो वकालत की लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि इस संस्था को लोकपाल के दायरे में लाया जाना चाहिए या नहीं।

उन्होंने कहा, "सीबीआई यदि स्वतंत्र रूप से काम करे तो भ्रष्टाचार के आरोप में सिर्फ 27 नहीं बल्कि 27000 लोग जेल में होंगे।"

उन्होंने ग्रुप सी और ग्रुप डी के अधिकारियों को भी लोकपाल के दायरे में रखे जाने का समर्थन किया।

More from: samanya
27388

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020