Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गांधी पर आई विवादित किताब पर गुजरात सरकार की पाबंदी

gujarat government bans book on gandhi

30 मार्च, 2011

गांधीनगर। महात्मा गांधी के जीवन पर आई एक विवादास्पद किताब पर गुजरात में बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किताब की विषय वस्तु को विकृत और अहिंसा के प्रतीक की छवि धूमिल करने वाला बताया।

किताब पर प्रतिबंध लगाने के लिए मोदी ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

ज्ञात हो कि पुस्तक 'ग्रेट सोल : महात्मा गांधी एंड हिज स्ट्रगल विद इंडिया' के लेखक व पुलित्जर पुरस्कार विजेता जोसेफ लेलीवेल्ड ने महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद उत्पन्न किया है। समीक्षकों का कहना है कि किताब संकेत देती है कि महात्मा गांधी उभयलिंगी थे।

लेलीवेल्ड ने हालांकि गांधी को उभयलिंगी लिखने से कथित रूप से इंकार किया है। मोदी ने कहा कि लेखक ने किताब को लिखने में विकृत मानसिकता का परिचय देने के साथ ही लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "किताब ने महात्मा गांधी की छवि धूमिल की है और इसे लेकर केवल गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाराजगी है। किताब में जिस विकृत मानसिकता का परिचय दिया गया है उसकी अत्यंत कड़े शब्दों में केवल निंदा ही नहीं होनी चाहिए बल्कि यह संदेश भी जाना चाहिए कि ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं सदन को जानकारी देना चाहूंगा कि गुजरात सरकार ने राज्य में किताब के प्रकाशन, छपाई अथवा वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।"

कांग्रेस और विपक्ष के नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि किताब पर केवल प्रतिबंध ही नहीं लगना चाहिए बल्कि भारत सरकार को लेखक के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू करनी चाहिए।

More from: samanya
19583

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020