Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग ने दोस्त रिषी से रचायी शादी

gul panag get married

14 मार्च 2011

पंचकूला। फिल्म अभिनेत्री, मॉडल, पूर्व मिस इंडिया और ऑनलाइन एक्टिविस्ट के रुप में मशहूर गुल पनाग ने रविवार को आखिरकार विवाह रचा लिया। उन्होंने अपने लम्बे समय के मित्र रिशी अटारी से शादी की है। 3 जनवरी 1979 को जन्मी गुल काफी अरसे से उन्हें जानती हैं और आखिरकार रविवार को वह दिन आ गया।

हरियाणा के एक कस्बे में स्थित गुरुद्वारे में विवाह का समारोह हुआ। इसके बाद पंचकुला के सेक्टर पांच के एक होटल में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

रिशी एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी के लिए पहुंचे। बाराती 20 इनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे। ज्यादातर मोटरसाइकिलों को महिलाएं चला रही थीं।

विवाह समारोह में चुनिंदा मित्रों और मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। रिशी एक निजी हवाई कम्पनी में पायलट हैं। वह अमृतसर के हैं जो अब दिल्ली में रहते हैं।

पनाग एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल की पुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।

More from: samanya
19174

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020