Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लीबिया में आतंकवादियों ने हेलीकॉप्टर गिराया

helicopter shot down by terrorist in libya

 
7  जुलाई 2012

त्रिपोली।  अज्ञात आतंकवादियों ने लीबिया के सबसे बड़े शहर, बेनघाजी में शुक्रवार को पुलिस के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार तड़के दी है।

सूत्रों ने कहा कि चुनावी सामग्री लेकर जा रहे इस हेलीकॉप्टर को पूर्वी लीबिया में कथितरूप से स्वायत्तता समर्थक आतंकवादियों ने मार गिराया। घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

लीबिया की समाचार एजेंसी प्रेस सॉलिडरिटी ने हाई एलेक्टोरल कमेटी के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि मृत व्यक्ति कमेटी का सदस्य था और हेलीकॉप्टर का पॉयलट जीवित बच गया है।

यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब लीबिया में नेशनल कांग्रेस के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है।

 

More from: Videsh
31683

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020