Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इस्लाम विरोधी फिल्म पर हिजबुल्ला का प्रदर्शन का आह्वान

hezbollah anti islam film called performance

17 सितम्बर 2012


बेरुत| लेबनान में सक्रिय शिया आतंकवादी गिरोह हिजबुल्ला ने अमेरिका में बनी कथित इस्लाम विरोधी फिल्म 'द इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स' के खिलाफ आगामी सप्ताह में कई स्थानों पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। 'बीबीसी' के अनुसार, हिजबुल्ला के सरगना शेख हसन नसरल्लाह ने कहा, "दुनिया को यह दिखाने की आवश्यकता है कि मुसलमान इस अपमान पर चुप नहीं रहेंगे।"


हिजबुल्ला के 'अल-मनार' टेलीविजन पर नसरल्लाह ने फिल्म के विरोध में आगामी सप्ताह में न केवल अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया, बल्कि मुस्लिम देशों की सरकारों पर यह दबाव बनाने के लिए भी कहा कि वे अमेरिका से अपनी नाराजगी का इजहार करें।


नसरल्लाह ने फिल्म को सलमान रुश्दी के उपन्यास 'द सैटेनिक वर्सेस' और वर्ष 2005 में डेनमार्क के एक समाचार पत्र में छपे पैगम्बर मुहम्मद के कार्टून से भी अधिक अपमानजनक बताया।


नसरल्लाह ने कहा कि अरब तथा इस्लामिक सरकारों को इस्लाम तथा अन्य धर्मो के अपमान को प्रतिबंधित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून लागू करने का दबाव बनाना चाहिए।

 

More from: samanya
32877

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020