Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रूस में विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 मरे

hilicopter and plane crashes in russia five dead
7 अप्रैल 2012
 
मास्को | रूस में प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम चार लोग मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एसएम 2000 विमान शुक्रवार को रूस के कलूगा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। एकल इंजन वाले इस विमान की क्षमता छह सीटों की थी और 1600 किमी की दूरी तक उड़ान भर सकता था।

दूसरी घटना में रूस के ततरास्तान इलाके में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गई।  समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार बेल 407 हेलीकॉप्टर का मलबा यमश गांव के निकट मिला। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में गिरने के बाद आग लग गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पर केवल पायलट ही सवार था।

शुक्रवार को ही रूस के करेलिया इलाके में एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो कर हिम झील में गिर गया, जिसमें पायलट और दो यात्री घायल हो गए।


 

More from: Videsh
30379

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020