Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका में यौन संचारित रोगों से बचाव की अनूठी पहल

free condom in america

15 अप्रैल 2011

न्यूयार्क। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में यौन संचारित रोगों से लोगों को बचाने के नए अभियान के तहत प्रशासन ने 11 वर्ष उम्र तक के किशोरों को भी ईमेल के जरिए मुफ्त में कंडोम मंगाने की इजाजत दे दी है।

शहर के स्वास्थ्य विभाग ने एक नया कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके अंतर्गत उसने अपनी वेबसाइट पर क्लैमाइडिया, सूजाक और एचआईवी/एड्स जैसे यौन संचारित रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा रहा है। इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य विभाग ने युवा लड़कियों को इस बात की भी जानकारी उललब्ध कराई है कि वे महिला कंडोम का इस्तेमाल किस तरह करें?

वेबसाइट 'टेककंट्रोलफिलि डॉट ओआरजी' में लिखा गया है, "अगर आप फिलाडेल्फिया में रहते हैं और आपकी उम्र 11 से 19 वर्ष तक की है तो आप ईमेल के जरिए सीधे अपने घर पर कंडोम मंगा सकते हैं। यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है।" इस वेबसाइट पर यह भी जानकारी दी गई है कि प्रशासन ने हमेशा ही लोगों को नया कंडोम इस्तमाल करने का निर्देश दिया है और अब लोगों को अपने घरों तक कंडोम मंगाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। हाल में कराए गए शोध से पता चला है कि फिलाडेल्फिया में यौन संचारित रोगों के फैलने की दर सबसे अधिक है। इससे शहर में रहने वाले अफ्रीकी-अमेरिकी और किशोर सबसे अधिक प्रभावित हैं।

More from: Videsh
20003

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020