Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आखिरी हॉकी टेस्ट मैच में स्पेन ने भारत को पीटा

तेरासा (स्पेन), 13 अगस्त

स्पेन ने बुधवार को खेले गए आखिरी हॉकी टेस्ट मैच में भारत को 5-4 से हरा दिया। मैच के अंतिम क्षणों तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं।

मैच के अंतिम क्षण में स्पेन के खिलाड़ी अल्बर्ट साला ने गोल करके अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

एक समय भारतीय टीम 0-4 से पिछड़ रही थी लेकिन विक्रम पिल्ले, सरदार सिंह और संदीप सिंह के गोलों की मदद से उसने 4-4 की बराबरी कर ली थी।

विक्रम ने 54वें और 57वें मिनट में गोल दागा जबकि सरदार ने 28वें और संदीप ने 66वें मिनट में गोल किया।

स्पेन के लिए जावी रिबास ने आठवें, एडवर्ड ताबाउ ने 12वें, डेविड अलेग्रे ने 25वें, एलेक्स फेबरेगास ने 27वें और साला ने 70वें मिनट में गोल किया।

यूरोप दौरे के अंतिम चरण में भारतीय टीम एम्सटर्डम जाएगी, जहां वह हॉलैंड की राष्ट्रीय हॉकी टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी।

(IANS)


 

More from: Khel
810

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020