Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वर्ल्ड सीरीज हॉकी 29 फरवरी तक स्थगित

hockey world series postponed until february 29

12 दिसम्बर 2011

नई दिल्ली।  देश में पहली बार आयोजित होने जा रही पेशेवर हॉकी लीग-वल्र्ड सीरीज हॉकी (डब्ल्यूएसएच) को स्थगित कर दिया गया है। अब उसका आयोजन ओलम्पिक क्वालीफायर्स टूर्नामेंट के बाद 29 फरवरी से होगा। ओलम्पिक क्वालीफायर्स टूर्नामेंट का आयोजन नई दिल्ली में 15 से 26 फरवरी तक होना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इसकी शुरुआत 17 दिसम्बर से होनी थी।

भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) के अध्यक्ष आर. के. शेट्टी ने आईएएनएस से कहा कि खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर इस लीग को फरवरी तक के लिए टाला गया है।

वर्ल्ड सीरीज हॉकी की तारीख ओलम्पिक क्वालीफायर्स के लिए आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कैम्प से टकरा रही थी। इस कारण कई प्रमुख खिलाड़ियों ने इस लीग से अपना नाम वापस से लिया था।

 

 

More from: Khel
27420

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020