Astrology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शरीर को ऊर्जा देता है एक चम्मच शहद

honey gives the body energy

12 दिसम्बर, 2010

लंदन। एक चम्मच शहद इंसान के शरीर में ऊर्जा भर देता है। इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज और फ्रुक्टोज के कारण यह लीवर को ग्लाइकोजेन नाम का रसायन प्रदान करता है, जो शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

प्राचीन यूनानी एथलीट नियमित तौर पर शहद का सेवन किया करते थे। शहद उनके लिए ऊर्जा का माध्यम था और इसके जरिए ही वे ओलम्पिक खेलों से बड़े आयोजनों के दौरान अपनी ऊर्जा बनाए रखते थे।

इसमें खास बात यह है कि जिस शहद का सेवन आप कर रहे हैं, उसमें किसी प्रकार के बाहरी तत्व नहीं मिले हुए हों। ऐसा शहद रात में लेने से हमारा दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। लीवर में जमा फ्रुक्टोज रात भर दिमाग को काम करने की शक्ति देता है।

शहद रोगों से लड़ने सम्बंधी हमारी क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से हम शरीर को तमाम तरह के विकारों से दूर रख सकते हैं। इसका कारण यह है कि इसमें आंतरिक और बाह्य तौर पर बैक्टीरिया से लड़ने वाले तत्व होते हैं।

सर्दियों में हम आम तौर पर खांसी और जुकाम के शिकार हो जाते हैं लेकिन शहद के सेवन से इससे दूर रहा जा सकता है क्योंकि शहद विषाणुओं को भी दूर रखता है। यह बात शोध में भी साफ हो चुकी है कि शहद में विषाणुरोधी शक्ति होती है।

More from: Astrology
16886

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020