Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान में ओसामा का ठिकाना ध्वस्त

house of osama in pakistan demolished

27 फरवरी 2012

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान में एबटाबाद में स्थित जिस आलीशान मकान में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पिछले साल दो मई को मार गिराया था, उसे ध्वस्त कर दिया गया है। 'जियो न्यूज' के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "परिसर को ध्वस्त करने का काम शनिवार शाम को शुरू किया गया था, जो रविवार रात को पूरा हो गया।" इस दौरान किसी भी दुर्घटना से बचने के इंतजाम किए गए थे।

उन्होंने कहा, "पिछले साल दो मई के अभियान के बाद इस मकान को ध्वस्त करने के लिए कई बैठकें हुई, लेकिन सम्बंधित अधिकारियों में मतभेद के कारण इसे ढहाया नहीं किया जा सका। शनिवार रात को इसे गिराने का अंतिम निर्णय लिया गया।"

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिलाल शहर में, जहां यह परिसर है, शनिवार रात से ही कर्फ्यू लगा दिया गया। यह रविवार रात तक लागू रहा।

More from: Videsh
29453

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020