Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

60 लाख लोग देख चुके 'कृष 3' का यह ट्रेलर

hrithik-roshan-krish3-09082013
९ अगस्त २०१३
मुंबई।
बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्‍शन फिल्म बताई जा रही 'कृष 3' हिट होगी या फ्लॉप यह तो भविष्य में तय होगा लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर जबर्दस्त हिट हुआ है। इस ट्रेलर को अब तक लगभग 60 लाख लोग देख चुके हैं। 

ऋत्विक रोशन की नई फिल्म कृष 3 के ट्रेलर ने धूम मचा दिया है। सिर्फ तीन दिनों में इस ट्रेलर को लगभग 60� लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। यह ट्रेलर इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बनके उभरा है। 
इस फिल्म के एनिमेशन सीन, ग्राफिक विजुएल और ट्रेलर की तारीफ हो रही है। कहा जा रहा है कि यह तकनीकी रूप से यह भारत की सबसे समृद्घ फिल्‍म है। 
इस फिल्म में ऋतिक रोशन की मुख्य भूमिका है। ऋतिक के अलावा फिल्‍म में विलेन के रूप में विवेक ओबेरॉय और कंगना रणावत भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। 
More from: Khabar
34920

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020