Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बेशरम' में हनी सिंह गाएंगे गाना

hunny-singh-to-sing-in-besharam-0305201309876789
4 मार्च 2013

मुंबई। बॉलीवुड की फिल्मों 'कॉकटेल' और 'रेस 2' की गीतों को अपनी आवाज देने के बाद भांगड़ा पॉप गायक हनी सिंह अब अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'बेशरम' में गाना गाएंगे। फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, "हनी सिंह ने बीते कुछ समय में काफी अच्छा काम किया है और अब फिल्म 'बेशरम' में वह गीत गाएंगे। हनी सिंह का फिल्म से जुड़ना फिल्म के संगीत एलबम के लिए काफी दिलचस्प होगा।"

अभिनव द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेशरम' एक हास्य फिल्म है। इसमें नायिका पल्लवी शारदा भी हैं।

फिल्म का प्रदर्शन आगामी 2 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें रणबीर के माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर भी होंगे।
More from: samanya
34651

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020