Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुझमें सबसे ज्यादा कमियां हैं : जॉन

i-am-not-perfect-says-john-0212
12 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता जॉन अब्राहम का कहना है कि उनमें बहुत सी कमियां हैं। जॉन इन दिनों अपनी फिल्म 'आई मी और मैं' के प्रचार में व्यस्त हैं। जॉन ने फिल्म की प्रेस वार्ता में कहा, "मैं भी परिपूर्ण इंसान नहीं हूं। मुझमें सबसे ज्यादा कमियां हैं। यदि कोई कहता है कि वह एकदम सही है, वह झूठा है। मैंने कोशिश की है कि एक बेहतर इंसान बन सकूं।"

जॉन के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, प्राची देसाई और गोल्डी बहल सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

जॉन (40) ने कहा कि फिल्म महिलाओं को समर्पित है। फिल्म एक मार्च को प्रदर्शित हो रही है और आठ मार्च को विश्व महिला दिवस है इसलिए यह महिलाओं को समर्पित है।

अपनी पसंद की लड़की के बारे में उन्होंने कहा, "वह साधारण लड़की होगी। रिश्ते की खूबसूरती सादगी में होती है। घर उसके साथ बसाइये जिसके साथ आपको जुड़ाव महसूस हो।"
More from: Khabar
34524

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020