Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैं बहुत उत्साहित हूं : सेरेना

i am very excited serena

6  जुलाई 2012

लंदन। विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचकर बहुत उत्साहित हैं। चार बार की चैम्पियन और छठी वरीयता प्राप्त सेरेना ने गुरुवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 6-3, 7-6(8-6) से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का से होगा।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक जीत के बाद सेरेना ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। वास्तव में मैं ऐसा ही चाहती थी। विक्टोरिया एक अच्छी खिलाड़ी हैं और वह अच्छा खेल रही हैं। दूसरा सेट थोड़ा कड़ा रहा।"

उल्लेखनीय है कि सेरेना अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई हैं। फाइनल मुकाबले के बारे में सेरेना ने कहा, "यह विम्बलडन का फाइनल मुकाबला है। रद्वांस्का अच्छी खेल रही हैं। उन्होंने मियामी टूर्नामेंट जीता था। इस वर्ष निरंतर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने अपने आप को साबित किया है।"


 

More from: Khel
31666

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020