Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैं सकारात्मक सोच के साथ आया हूं : नडाल

i have come with positive thinking

28 मई 2012

पेरिस। सातवीं बार चैम्पियन बनने के इरादे से पेरिस पहुंचे विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में वह सकारात्मक सोच के साथ यहां आए हैं। नडाल का फ्रेंच ओपन में शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह इस टूर्नामेंट को 2005, 06, 07, 08, 2010 और 2011 में अपने नाम कर चुके हैं। 'बजरी के बादशाह' के नाम से विख्यात नडाल इस समय बेहतरीन लय में हैं।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पेरिस पहुंचने के बाद नडाल ने कहा, "मैंने अपना काफी समय इस शहर में बिताया है। मैं यहां अपने आप को सहज महसूस करता हूं। मैं अपने परिवार के साथ 10 वर्ष पहले यहां छुट्टियां बिताने आया था। उसके बाद से मुझे इस जगह से बहुत लगाव हो गया।"

नडाल ने हाल में सातवी बार बार्सिलोना ओपन टूर्नामेंट जीता था। उन्होंने फाइनल में हमवतन डेविड फेरर को पराजित किया था। बकौल नडाल, "मैंने मोंटे कार्लो, बार्सिलोना और रोम मास्टर्स टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं यहां सकारात्मक सोच के साथ आया हूं। मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।"

उल्लेखनीय है कि फ्रेंच ओपन की शुरुआत रविवार से रोला गैरों में शुरू हो चुकी है। नडाल पहले दौर के मुकाबले में इटली के सिमोने बोलेली से भिड़ेंगे।


 

More from: Khel
30924

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020