Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा : रद्वांस्का

i will good performance

3 जुलाई 2012

लंदन। विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी एगनिस्का रद्वांस्का ने कहा है कि उन्हें वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सोमवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के चौथे दौर के मुकाबले में रद्वांस्का ने इटली की कैमिला जियोर्गी को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में रद्वांस्का का सामना 17वीं वरीयता प्राप्त मारिया किरिलेंको से होगा। रद्वांस्का का किरिलेंको के खिलाफ 5-2 का रिकॉर्ड है।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक जीत के बाद रद्वांस्का ने कहा, "हम कई बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। मुझे लगता है कि ग्रास कोर्ट पर हमने कभी नहीं खेला है। निश्चिततौर पर वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि यह क्वार्टर फाइनल है। सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रही हैं।"

 

More from: Khel
31600

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020