Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ना असम्भव : अफरीदी

impossible to break shehwag record-afridi

13 दिसंबर 2011

कराची,  एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने कहा है कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के एकदिवसीय मैच में बनाए गए 219 रनों के विश्वकीर्तिमान को तोड़ पाना असम्भव है।

उनका मानना है कि उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है, जो उन्हें इस रिकार्ड को तोड़ने की इजाजत नहीं देता। वेस्टइंडीज के साथ खेले गए पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में सहवाग ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 219 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर इतिहास कायम किया। सहवाग ने इस दौरान साथी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (नाबाद 200 रन) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने इस दौरान 149 गेंदों का सामना कर 25 चौके और सात छक्के लगाए।

समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने अफरीदी के हवाले से लिखा है, "इस स्कोर को पीछे छोड़ना लगभग असम्भव है। यह मील का पत्थर है। इसे तोड़ना बहुत मुश्किल है।"

उल्लेखनीय है कि अफरीदी के नाम 37 गेंदों पर शतक बनाने का विश्वकीर्तिमान दर्ज है। उन्होंने यह कारनामा वर्ष 1996 में नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और छह चौके लगाए थे।

पत्र के मुताबिक अफरीदी ने कहा, "जहां तक मेरा सवाल है, मैं जिस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरता हूं वह मुझे ऐसा करने की इजाजत नहीं देता।"

More from: Khel
27430

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020