Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इमरान को बेंगलुरू से खास लगाव

imran-likes-banglore-too-much-0308201309111111
7 मार्च 2013

मुंबई। बेंगलुरू में फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग कर रहे अभिनेता इमरान खान को इस शहर से खास लगाव है, क्योंकि यहां उन्होंने अपना बचपन बिताया है। इमरान खान (30) बचपन में बेंगलुरू के एक बोर्डिग स्कूल में पढ़ते थे। फिल्म शूटिंग के लिए दोबारा यहां आकर वह बहुत उत्साहित हैं।

इमरान ने कहा, "बेंगलुरू में मेरा बचपन बीता है और यह शहर हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेगा।"

एक सूत्र ने बताया, "जैसे ही इमरान को खबर मिली कि फिल्म की शूटिंग बेंगलुरू में होने वाली है, वह बहुत रोमांचित होकर अपने बचपन की यादें हमारे साथ साझा करने लगे। वह काफी खुश हैं।"

पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' में इमरान के अतिरिक्त करीना कपूर, श्रद्धा कपूर और साईनाथ दुक्कीपति की मुख्य भूमिकाएं हैं।
More from: Khabar
34672

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020