Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अफगानिस्तान में 61 आतंकवादी मारे गए

in afganistan 61 terrorist killed

4 जुलाई 2012

काबुल।  अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान अफगान और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सुरक्षा बलों ने 61 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री ने बयान जारी कर कहा है, "अफगान पुलिस, सेना, खुफिया एजेंसी और नाटों के सैनिकों ने बघलान, जॉजान, पाकटिका, कंधार तथा फराह प्रांतों में पांच संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें पिछले 24 घंटे में 61 तालिबान आतंकवादी मारे गए।"

अफगान पुलिस ने इस अभियान में 115 किलोग्राम अफीम, कारतूसों की 28 मैग्जीन के साथ 11 अलग-अलग तरह के हथियार, तीन रेडियो हैंडसेट, दो आत्मघाती जैकेट, 376 राउंड बुलेट तथा 27 हथगोले भी बरामद किए। पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।

तालिबान की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


 

More from: Videsh
31631

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020