Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिस्र में दशकों पुराना आपातकाल हटा

in egypt the decades old state of emergency off

1 जून 2012

काहिरा। मिस्र की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने गुरुवार को देश में दशकों से लागू आपातकाल को हटा लिया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आपातकाल के अंतिम नवीनीकरण के समाप्त हो जाने पर इसे हटाया गया। साथ ही सैन्य परिषद ने कहा कि वह संक्रमणकालीन अवधि के समाप्त होने तक देश की बागडोर अपने हाथ में रखेगी।

परिषद ने एक बयान में कहा, "देशभक्ति एवं ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाते हुए भी हम नागरिकों एवं देश की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।"

सैन्य परिषद की ओर से हुई इस घोषणा ने राजनीतिक दलों में उत्सुकता बढ़ा दी है क्योंकि सत्ता से बेदखल किए गए राष्ट्रपति होस्नी मुबारक की सुनवाई शनिवार को होनी है। इस सुनवाई के दौरान मुबारक पर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा।

 

More from: Videsh
30989

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020