Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंदौर में अरविंद केजरीवाल का विरोध

in indore arvind kejriwal oppose

19 जून 2012

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अन्ना टीम के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और केजरीवाल समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह केजरीवाल को भीड़ से सुरक्षित निकाला।

केजरीवाल एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वह राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे तभी उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने 'केजरीवाल वापस जाओ' के नारे लगाते हुए तख्तियां भी लहराईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केजरीवाल द्वारा सांसदों व संसद पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति थी।

केजरीवाल का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्ना समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। तभी मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने केजरीवाल को वहां से सुरक्षित निकालकर उन्हें रवाना किया।


 

More from: samanya
31316

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020