Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जापान में भूकम्प के बाद सुनामी अलर्ट जारी

after the heavy earthquake in japan

19 अगस्त 2011

टोक्यो । जापान ने पूवरेत्तर होंशु द्वीप समूह में 6.8 तीव्रता के भूकम्प के झटके आने के बाद शुक्रवार को सुनामी अलर्ट जारी कर दिया। भूकम्प के झटके दोपहर 2.30 बजे महसूस किए गए। इसके बाद मियागी और फुकुशिमा के लिए परामर्श जारी किया गया।

भूकम्प के बाद इलाके में तेज रफ्तार रेलगाड़ियों की सेवाएं रोक दी गईं और राजमार्गो को बंद कर दिया गया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कम्पनी के संचालक ने कहा कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में किसी तरह की असामान्य स्थिति नहीं देखी गई।

इससे पहले मार्च में आए भूकम्प और सुनामी से फुकुशिमा में भारी तबाही हुई थी और वहां स्थित परमाणु संयंत्र को व्यापक नुकसान हुआ था।

More from: Videsh
23916

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020