Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

काबुल में होटल पर हमला, कुछ को बंधक बनाया

in kabul aatack in hotel some hostages

22 जून 2012

काबुल। तालिबानी आतंकवादियों ने काबुल के नजदीक एक होटल पर हमला कर महिलाओं व बच्चों सहित कुछ लोगों को बंधक बना लिया है। इसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों व अफगान सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि रॉकेट-चलित ग्रेनेड व भारी मशीन गनों से लैस आतंकवादियों ने लेक करगा क्षेत्र में स्पोजमई होटल पर हमला कर दिया।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गोलीबारी में कुछ लोग मारे गए हैं और बंधक अब भी होटल के अंदर हैं। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार सुबह स्थानीय नागरिकों के हवाले से बताया कि हथियारों व विस्फोटकों से लैस आतंकवादियों ने मध्य रात्रि में होटल पर हमला किया और तब से उनके व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हमले में एक विवाह में शामिल लोगों को निशाना बनाया गया और कुछ लोग अब भी होटल के अंदर बंधक हैं।

 

More from: Videsh
31389

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020