Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंदन ओलम्पिक में 3 भारतीय बोक्सर गोल्ड मेडल जीत सकते हैं

in london olympics 3 indain boxer can win gold medal

 
7 जुलाई 2012

पणजी। लंदन ओलम्पिक में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने वाले गोवा के रेफरी लैनी डी' गामा ने कहा है कि खेलों के इस महाकुम्भ में भारतीय मुक्केबाज कम से कम तीन पदक जीत सकते हैं। गोवा एमेच्योर मुक्केबाजी संघ (जीएबीए) के तकनीकी सलाहकार और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गामा ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय मुक्केबाजी दल में पांच बार की विश्व चैम्पियन एम.सी.मेरीकॉम बतौर एक मात्र महिला मुक्केबाज सहित बीजिंग ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर के पास पदक जीतने के अच्छे मौके हैं।

तीन विश्व चैम्पियनशिप और 2010 एशियाई खेलों में बतौर रेफरी की भूमिका निभा चुके गामा ने कहा, "हमें कम से कम तीन पदक अवश्य जीतने चाहिए। वहां शिव थापा भी हैं। मुझे लगता है कि विजेंदर एक बार फिर पदक जीत सकते हैं। मेरीकॉम के पास भी पदक जीतने के अच्छे मौके हैं।"

यद्यपि गामा की इच्छा ओलम्पिक में बतौर पर्यवेक्षक की बजाय रेफरी की भूमिका निभाने की थी।

बकौल गामा, "निश्चिततौर पर, यह बहुत बड़ी बात है। मेरी इच्छा थी कि मैं बतौर रेफरी वहां जाऊं, लेकिन इस समय मैं लंदन बतौर पर्यवेक्षक के रूप में जा रहा हूं।"

उल्लेखनीय है कि ओलम्पिक में भारत की ओर से आठ मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे।


 

More from: Khel
31695

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020