Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

श्रीलंका में तमिल कैदी भूख हड़ताल पर

in srilanka tamil prisoners on hunger strike
21 मई 2012
 
कोलम्बो।  श्रीलंका में 234 तमिल कैदी पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इनमें अधिकतर लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के पूर्व सदस्य हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कोलम्बो, कालुतारा एवं वावुनिया की तीन जेलों में बंद कैदियों की मांग है कि या तो उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएं या फिर उन्हें रिहा किया जाए।

पिछले हफ्ते यह अनशन 80 कैदियों द्वारा शुरू किया गया लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर 234 हो गई।

तमिल नेशनल एलाइंस के विधायक एम.ए. सुमंथिरन ने कहा कि अधिकतर कैदी बिना आरोप के तीन साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को जेल अधिकारियों से इन कैदियों के विषय में वार्ता होगी।

अधिकतर कैदियों को लिट्टे के खिलाफ चल रहे युद्ध के दौरान लागू आपात नियमों के तहत गिरफ्तार किया गया था। लिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई मई 2009 में समाप्त हो गई और ये नियम धीरे-धीरे हटा लिये गए।

More from: samanya
30820

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020