Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सीरिया नरसंहार पर जल्दबाजी में निष्कर्ष न निकाले : रूस

in syria no hurry out on massacre finding in syria russia
 1 जून 2012

मास्को। यूरोपीय संघ में रूस के राजदूत ने आगाह किया है कि बहुत से पश्चिमी देश सीरिया में हौला नरसंहार के बारे में जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने में जुटे हुए हैं, जहां 100 से अधिक लोग मारे गए थे। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, व्लादिमीर सिझोव ने कहा है, "उस घटना के दूरगामी राजनीतिक, मुझे लगता है कि सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं।"

सिझोव ने कहा कि रूस को आशा है कि यूरोपीय देश सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप से बचेंगे। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से, मैं यह आशा करता हूूं कि यूरोपीय नेताओं के साथ ही अन्य देशों के नेताओं में वहां के हालात के बारे में एक संयत दृष्टिकोण अपनाने की पर्याप्त समझ होगी, और वे तनाव बढ़ाने वाला रास्ता नहीं अपनाएंगे।"

ज्ञात हो कि हौला नरसंहार के विरोध में अमेरिका, स्पेन, ब्रिटेन, इटली, कनाडा, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जर्मनी और जापान ने सीरियाई राजदूतों को निष्कासित करने की घोषणा की है। इन देशों ने इस नरसंहार के लिए सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के सैनिकों को जिम्मेदार ठहराया है।

होम्स प्रांत के हौला में हुआ नरसंहार, असद प्रशासन के खिलाफ 15 महीने पुराने विद्रोह की सबसे घातक घटना रही है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इस घटना में मारे गए 108 लोगों में 49 बच्चे और 34 महिलाएं शामिल थी।

 

More from: Videsh
30993

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020