Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पिंकी मामले में शपथ पत्र दाखिल करे राज्य सरकार : उच्च न्यायालय

in the case of pinki state govermernt file affidavit


7  जुलाई 2012

कोलकाता।  कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को दो हफ्ते के अंदर शपथ पत्र दाखिल कर एथलीट पिंकी प्रामाणिक मामले की जांच के विषय में जानकारी देने का आदेश दिया। न्यायालय ने केस डायरी भी सौंपने का आदेश दिया। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पिंकी बलात्कार करने एवं पुरुष होने के आरोप में न्यायिक हिरासत में है।

न्यायालय ने पिंकी के मामले में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को यह फैसला दिया।

याचिकाकर्ता आर.एस. चट्टोपाध्याय ने कहा, "मुख्य न्यायमूर्ति जे.एन. पटेल एवं न्यायमूर्ति सम्बुद्धा चक्रवर्ती ने राज्य सरकार को दो हफ्ते के अंदर शपथ पत्र दाखिल कर इस मामले में अपना नजरिया एवं इसकी प्रगति के विषय में जानकारी देने का निर्देश दिया।"

 

More from: samanya
31681

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020