Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पहले सेट में थोड़ा नर्वस था : नडाल

in the first set was little nervous

27 जून 2012

लंदन। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल भले ही वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के पहले दौर में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर गए हों बावजूद इसके उनका कहना है कि इस मुकाबले में वह थोड़ा नर्वस थे विशेषकर पहले सेट में। मंगलवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में दो बार के चैम्पियन नडाल ने ब्राजील के थॉमस बलूची को सीधे सेटों में 7-6(0), 6-2, 6-3 से हराया।

नडाल ने जीत के बाद स्वीकार किया कि मैच की शुरुआत उनके लिए आसान नहीं थी। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नडाल ने कहा, "मुझे लगता है कि आज मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका। विशेषकर पहले सेट में मैं थोड़ा नर्वस था। मैं शुरुआत में आक्रामक होकर नहीं खेल रहा था।।"

उल्लेखनीय है कि नडाल ने हाल में फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम का एकल खिताब जीता था। बकौल नडाल, "मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज यह रही कि मैंने मैच के दौरान अपने खेल में सुधार किए जो अगले मुकाबले के लिए अहम है।"

More from: Khel
31485

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020